हुज़ूर: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, ₹29,540 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मिली मंजूरी
Huzur, Bhopal | May 11, 2026 मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 हजार 540 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी दी गई। लोक वित्त पोषित योजनाओं और परियोजनाओं के लिए 15 हजार 598 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है|