खंडवा नगर: गर्मी में 5 मिनट का देसी 'पावर नाश्ता'! पेट रहेगा ठंडा और दिनभर मिलेगी एनर्जी
गर्मियों में हल्का, ठंडक देने वाला और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो बघेलखंड का दही-चूड़ा बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह पारंपरिक देसी नाश्ता सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाता है और शरीर को ठंडक देने के साथ भरपूर ऊर्जा भी देता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं जबकि चूड़ा शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है