हसनपुर: हसनपुर में पुराने डाकखाने के पास दुकान का दरवाजा तोड़कर नगदी सहित हजारों का माल चोरी
आपको बता दे की हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव काला खेड़ा के रहने वाले नाथू सिंह के पुत्र ब्रह्मपाल सिंह ने हसनपुर पुराने डाकखाने के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। रात में अपनी दुकान बंद कर कर चला गया था। मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान के बराबर में लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर रखी 10 हजार की नगदी सहित इनवर्टर बैट्री चोरी।