कासगंज: ऑपरेशन कनविक्सन अभियान के तहत कासगंज न्यायालय ने 3 आरोपियों को सुनाई सजा
थाना सिढपुरा में धारा 323/504/506/427 के तहत दर्ज मुक्कदमा में 3 आरोपियों को सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी योगेश पुत्र सुरेश चन्द्र, राहुल पुत्र सुरेश चन्द्र, सुनील पुत्र रामप्रकाश को 3 वर्ष 6 माह की सजा एवं 100-100 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर आरोपियों को 1-1 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया जायेगा।