संदेश: संदेश में जल जीवन हरियाली योजना के तहत जियो टैगिंग पर जोर दिया गया
जिला अधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, संदेश को जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संचय व जल भागीदारी से जुड़े कार्यों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शनिवार की शाम 4:00 के करीब उन्होंने कहा कि इससे निर्माणाधीन एवं पूर्ण संरचनाओं की वास्तविक स्थिति और प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।