जिले में शुक्रवार को होने वाले मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और यह मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और मतगणना स्थल के आसपास से होकर गुज़रा।