भीलवाड़ा: सोनी हॉस्पिटल में संगम उद्योग समूह द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन, नगर निगम महापौर रहे उपस्थित
संगम उद्योग समूह द्वारा एक लाख पौधे एवं पांच हजार ट्री गार्ड वितरण अभियान के चौथे दिन सोनी हॉस्पिटल परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में आमजन को पौधे एवं ट्री गार्ड वितरित करते हुए नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने कहा कि संगम समूह का भीलवाड़ा को हरा भरा बनाने का अभियान अनुकरणीय है। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।