डुमरांव: अरियांव गांव में फसल जांच कटनी कार्यक्रम का सफल आयोजन, विभाग को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Dumraon, Buxar | May 5, 2026 अरियांव में कृषि विभाग के निर्देश पर मंगलवार की सुबह 9 बजे फसल जांच कटनी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करना और वैज्ञानिक तरीके से उपज का आंकड़ा तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान चयनित खेतों में फसल की कटनी कर उसका वजन लिया गया।