Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बेतिया: पश्चिम चंपारण में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 4730 किग्रा गुड़ का घोल व 312 लीटर शराब नष्ट

MORE NEWS

Bettiah news : सिस्टम फेल, ग्रामीण पास: चंदे और श्रमदान से बना चचरी पुल, मगरमच्छ के खौफ के बीच जी रहे थे ग्रामीण। बड़ी खबर बगहा से है, जहां नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव से होकर गुजरने वाली भपसा नहर में मगरमच्छों के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने सिस्टम को आईना दिखाते हुए रविवार रात चंदा जुटाकर और श्रमदान के जरिए नहर पर चचरी पुल का निर्माण कर दिया। रातों-रात तैयार हुए इस कच्चे पुल ने ग्रामीणों की एकजुटता और हौसले की अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का पानी सहायक नहरों, नालों और छोटी नदियों में फैल गया है। इसी के साथ कई मगरमच्छ भी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए हैं, जिससे लोगों की जान-माल पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन तत्काल समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं ही पुल बनाने का निर्णय लिया।बताया जा रहा है कि भपसा नहर में इस समय कमर तक पानी भरा हुआ है। नहर के दूसरी ओर हजारों किसानों की खेती है। धान की रोपाई, निराई और अन्य कृषि कार्यों के लिए किसानों को रोजाना जान जोखिम में डालकर नहर पार करनी पड़ती थी।इसी दौरान 20 जुलाई को मगरमच्छ के हमले में किसान केदार बैठा की मौत हो गई थी। वहीं रविवार सुबह भी नहर पार कर रही एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा से मुलाकात कर नहर पर पुल बनाने की मांग रखी। विधायक ने बताया कि बरसात और बाढ़ के दौरान तत्काल स्थायी पुल का निर्माण संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने फिलहाल चचरी पुल बनाने की सलाह दी और इसके लिए आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान के माध्यम से रातों-रात चचरी पुल तैयार कर दिया। विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पिछले दो सप्ताह के भीतर मगरमच्छ के हमलों में एक किसान की जान जा चुकी है और एक महिला घायल हुई है। ऐसे में किसानों की सुरक्षा को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बिना जान जोखिम में डाले खेती-बाड़ी के लिए आ-जा सकें।#Bagaha #WestChamparan #Bihar #CrocodileAttack #VillageNews #BreakingNews #LocalNews #Bridge #CommunitySupport #Shramdaan #Flood #Farmers #Wildlife #ValmikiTigerReserve #VTR #BiharNews #IndiaNews

Bettiah, West Champaran | Jul 29, 2026

Bihar news : पोखरा चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेड़ के नीचे बैठे युवक की जांघ में मारी गोली, हालत गंभीर। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज शहर में आज दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पोखरा चौक पर पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को अज्ञात दिशा से गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड, जमुनिया वार्ड संख्या-13 निवासी 28 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक रंजन ने बताया कि युवक की जांघ के पिछले हिस्से में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पोखरा चौक स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा था, तभी पोखरा चौक निवासी सोल्जर नामक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। हालांकि उसने यह नहीं देखा कि किस हथियार से फायरिंग की गई। घायल ने फिलहाल घटना के पीछे की वजह का भी खुलासा नहीं किया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। आज दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।#BiharNews #WestChamparan #Narkatiaganj #BreakingNews #CrimeNews #Firing #Gunshot #PoliceInvestigation #BiharPolice #LatestNews #HindiNews #CrimeAlert #LawAndOrder #TrendingNews #WestChamparanNews

Bettiah, West Champaran | Jul 28, 2026

Bihar news : विद्यालय में कथित आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप से हंगामा, जांच के बाद होगी कार्रवाई। पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारवा-2 में शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए तथा दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने के कुछ समय बाद कुछ छात्रों ने शिक्षक रामप्रवेश पासवान और शिक्षिका गीतांजलि कुमारी को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। छात्रों ने इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका और अपने अभिभावकों को दी। सूचना फैलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों की भीड़ जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं स्थानीय पुलिस टीम विद्यालय पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निलंबन सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। वहीं, आरोपित शिक्षक रामप्रवेश पासवान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #BiharNews #WestChamparan #Narkatiaganj #SchoolNews #Education #Investigation #BreakingNews #Bihar #Police #Students #Teachers #Parents #ViralNews #HindiNews #LatestNews

Bihar news : विद्यालय में कथित आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप से हंगामा, जांच के बाद होगी कार्रवाई। पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारवा-2 में शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए तथा दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने के कुछ समय बाद कुछ छात्रों ने शिक्षक रामप्रवेश पासवान और शिक्षिका गीतांजलि कुमारी को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। छात्रों ने इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका और अपने अभिभावकों को दी। सूचना फैलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों की भीड़ जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह एवं स्थानीय पुलिस टीम विद्यालय पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निलंबन सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। वहीं, आरोपित शिक्षक रामप्रवेश पासवान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #BiharNews #WestChamparan #Narkatiaganj #SchoolNews #Education #Investigation #BreakingNews #Bihar #Police #Students #Teachers #Parents #ViralNews #HindiNews #LatestNews

Bettiah, West Champaran | Jul 28, 2026

CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन

बेतिया। CoP-D (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी (MCP) कार्ड के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज बसवरिया, प्रखंड बगहा-1 में एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सीएम जीविका दीदियों, CNRP जीविका एवं CoP-D कार्यक्रम की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसवरिया से हुआ, जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मंतोष कुमार शारदा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों एवं प्रतिभागियों ने टीकाकरण से संबंधित प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण, पूर्ण टीकाकरण एवं स्वस्थ भविष्य का संदेश दिया।

रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री मंतोष कुमार शारदा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण कराना परिवार एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा (MCP) कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि यह बच्चे के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री जय प्रकाश कुशवाहा, कविता कुमारी, मधुबाला, अरविंद कुमार, राम किशोर, कुमारी कुमकुम, धीरज कुमार, चंदा रानी, सुपुजिता कुमारी, स्वामी नाथ एवं उमेश कुमार ने भी बच्चों एवं अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के लाभ एवं MCP कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में CoP-D कार्यक्रम के सीनियर मैनेजर श्री मनोज कुमार सिंह, उमेश तिवारी, सहायक जिला समन्वयक श्री रामजीत वर्मा, छत्रपति जी, कृपा नारायण तिवारी एवं अमित पाठक जी सहित अन्य टीम सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और समुदाय को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से समुदाय में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, MCP कार्ड के सुरक्षित रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि सामुदायिक सहयोग और जनभागीदारी से 100 प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन बेतिया। CoP-D (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी (MCP) कार्ड के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज बसवरिया, प्रखंड बगहा-1 में एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सीएम जीविका दीदियों, CNRP जीविका एवं CoP-D कार्यक्रम की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसवरिया से हुआ, जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मंतोष कुमार शारदा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों एवं प्रतिभागियों ने टीकाकरण से संबंधित प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण, पूर्ण टीकाकरण एवं स्वस्थ भविष्य का संदेश दिया। रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री मंतोष कुमार शारदा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण कराना परिवार एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा (MCP) कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि यह बच्चे के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री जय प्रकाश कुशवाहा, कविता कुमारी, मधुबाला, अरविंद कुमार, राम किशोर, कुमारी कुमकुम, धीरज कुमार, चंदा रानी, सुपुजिता कुमारी, स्वामी नाथ एवं उमेश कुमार ने भी बच्चों एवं अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के लाभ एवं MCP कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में CoP-D कार्यक्रम के सीनियर मैनेजर श्री मनोज कुमार सिंह, उमेश तिवारी, सहायक जिला समन्वयक श्री रामजीत वर्मा, छत्रपति जी, कृपा नारायण तिवारी एवं अमित पाठक जी सहित अन्य टीम सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और समुदाय को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से समुदाय में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, MCP कार्ड के सुरक्षित रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि सामुदायिक सहयोग और जनभागीदारी से 100 प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

Bettiah, West Champaran | Jul 28, 2026

NEET पेपर लीक से मृत छात्रों को श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की जीत का जश्न: भाकपा ने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और शिक्षा नीति में बदलाव की उठाई मांग

बेतिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पश्चिम चम्पारण जिला इकाई द्वारा जिला पार्टी कार्यालय में जीबी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में NEET पेपर लीक प्रकरण से सदमे में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा करने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा वर्ष 2025 की शिक्षा नीति वापस लेने की मांग उठाई गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में छात्र-नौजवानों के संघर्ष की सफलता लोकतंत्र की बड़ी जीत है। इस आंदोलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी नफरत की राजनीति नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था चाहती है। नेताओं ने कहा कि देश की लगभग 30 प्रतिशत आबादी 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की है, जो समान अवसर, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए संगठित होकर संघर्ष कर रही है।
भाकपा नेताओं ने इस संघर्ष की सफलता को ऐतिहासिक और अप्रत्याशित जीत बताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का प्रतीक बताया। बैठक के बाद पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पहुंचा। वहां स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाया गया और छात्र-युवा आंदोलन की सफलता का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, वरिष्ठ नेता अहमद अली, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, किसान नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, महिला नेत्री आरती, अली अहमद, मदन शर्मा, संजय सिंह, हरेन्द्र दूबे, साधु सिंह, चन्द्र भूषण सिंह, कृष्ण नन्दन सिंह, ध्रुव नाथ तिवारी, मोहन यादव तथा मुन्नू दूबे सहित पार्टी के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया।

NEET पेपर लीक से मृत छात्रों को श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की जीत का जश्न: भाकपा ने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और शिक्षा नीति में बदलाव की उठाई मांग बेतिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पश्चिम चम्पारण जिला इकाई द्वारा जिला पार्टी कार्यालय में जीबी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में NEET पेपर लीक प्रकरण से सदमे में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा करने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा वर्ष 2025 की शिक्षा नीति वापस लेने की मांग उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में छात्र-नौजवानों के संघर्ष की सफलता लोकतंत्र की बड़ी जीत है। इस आंदोलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी नफरत की राजनीति नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था चाहती है। नेताओं ने कहा कि देश की लगभग 30 प्रतिशत आबादी 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की है, जो समान अवसर, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए संगठित होकर संघर्ष कर रही है। भाकपा नेताओं ने इस संघर्ष की सफलता को ऐतिहासिक और अप्रत्याशित जीत बताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का प्रतीक बताया। बैठक के बाद पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पहुंचा। वहां स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाया गया और छात्र-युवा आंदोलन की सफलता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, वरिष्ठ नेता अहमद अली, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, किसान नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, महिला नेत्री आरती, अली अहमद, मदन शर्मा, संजय सिंह, हरेन्द्र दूबे, साधु सिंह, चन्द्र भूषण सिंह, कृष्ण नन्दन सिंह, ध्रुव नाथ तिवारी, मोहन यादव तथा मुन्नू दूबे सहित पार्टी के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया।

Bettiah, West Champaran | Jul 28, 2026