झांसी: झांसी में 27 केंद्रों पर लोक सेवा आयोग की दो पालियों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 जनपद के 27 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई। प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।