झांसी: डोंगरी पुल के पास हार्वेस्टर सुधारते समय तेज रफ्तार ट्रक ने हार्वेस्टर में मारी टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 भीषण एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी घायल है वे हार्वेस्टर लेकर उरई जा रहे थे रास्ते में हार्वेस्टर खराब हो गया। ऐसे में तीनों नीचे घुसकर रिपेयरिंग कर रहे थे तभी पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने हार्वेस्टर को टक्कर मार दी टक्कर के बाद करीब 30 मीटर तक हार्वेस्टर को घसीटकर ले गया जिससे दोनों दोस्तों इस्लाम और सलीम की मौत हो गई।