झांसी: रक्सा के सुजवाहा के पास बकरियों के झुंड से टकराई मोटरसाइकिल, तीन मजदूर सड़क पर गिरकर हुए घायल
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 बरुआ सागर के तीन मजदूर रक्सा कस्बे में मजदूरी करने जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल एक बकरी से टकरा गई। इस हादसे में तीनों मजदूर घायल हो गए। घटना डोंगरी चौकी क्षेत्र के सुजवाहा के पास हुई। घायलों की पहचान बरुआ सागर के घसरपुरा निवासी सुरेंद्र, राजेश और शैलेंद्र के रूप में हुई है। ये तीनों रक्सा कस्बे में बाउंड्री वॉल बनाने का काम करते हैं।