नवाबगंज: दरहरा कब्रिस्तान के पास से पुलिस टीम ने 1 मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने रविवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नूर आलम पुत्र जाहिद अली निवासी ग्राम रसौली थाना सफदरगंज को ग्राम दरहरा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना जहांगीराबाद पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।