दमोह: 40 वर्षों की देश सेवा के बाद BSF जवान गणेश प्रसाद लौटे घर, दमोह रेलवे स्टेशन पर लोगों ने किया भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 देश की सीमा पर चार दशक यानि करीब 40 साल तक भारत माँ की सेवा करने वाले बीएसएफ जवान गणेश प्रसाद रिटायरमेंट के बाद अपने गृह जिले दमोह पहुंचे...उनके दमोह रेलवे स्टेशन पर पंहुचने के बाद शुक्रवार रात परिवार, समाज और शहर के लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और सम्मान पूर्वक घर ले गए