बिछिया: ooooooooooo
अंजनिया में आबकारी विभाग एक्शन; 55 लीटर कच्ची शराब और 1300 किलो महुआ लाहन नष्ट...!
जिले के बिछिया विकासखंड के अंजनिया क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 25 जून को शाम करीब 4 बजे कार्रवाई के दौरान मांद तालाब के किनारे संचालित पांच अवैध शराब निर्माण अड्डों पर दबिश दी गईl इस कार्रवाई में आबकारी टीम ने 55 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची मदिरा बरामद की l अभियान जारी है l