Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

इंदौर में आयोजित ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में लगे ग्रामीण जैविक हाट में छिंदवाड़ा के जैविक उत्पाद रहे विदेशी प्रतिनिधियों की पसंद ========================================================== ग्रैंड शेरेटन इंदौर में ब्रिक्स देशों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधि और मंत्रीगण शिरकत कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज बुधवार को ढक्कन वाला कुँआ पर आयोजित ग्रामीण हाट बाजार में छिंदवाड़ा जिले के उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। ब्रिक्स सम्मेलन के अंतर्गत इस ग्रामीण जैविक हाट बाज़ार में छिंदवाड़ा के उत्पादों की धूम रही। इस ग्रामीण हाट बाजार का भ्रमण विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया गया और उन्होंने जिले के उत्पाद विशेषकर चिरौंजी, ब्लू बेरी, नवरत्न आटा और बॉम्बे ग्रीन आम को बहुत पसंद किया एवं खरीद कर साथ भी ले गए। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन में आयोजित ग्रामीण हाट बाजार में छिंदवाड़ा जिले के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी " फॉरेस्ट एंड फार्म - फ्रूट्स एंड नट्स" छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट के नाम से लगाई गई है। जिसमें चिरौंजी, फ्रेश ब्लू बेरी, बॉम्बे ग्रीन मैंगो और प्योर, केमिकल फ्री एवं मौसमी उत्पादों को विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिले से उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू सहित कृषि विभाग की टीम और जिले के जैविक कृषक श्री राहुल कुमार वसूले ज़िले के उत्पाद लेकर वहां पहुंचे हैं।

42 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

सांदीपनि विद्यालय गुरैया में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

19 जून तक जमा होंगे आवेदन
==========================================================

शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है।
      कक्षा 6वीं से 8वीं में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम इस प्रकार होगा - (1) शासकीय शाला के विद्यार्थी (2) अशासकीय शाला के विद्यार्थी।
      इसी तरह कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राथमिकता निम्न प्रकार होगी— (1) कक्षा 8वीं उत्तीर्ण शासकीय शालाओं के विद्यार्थी। (2) कैचमेंट अंतर्गत आने वाली अशासकीय माध्यमिक शाला (जहां आगे अध्ययन की सुविधा नहीं हैं) के विद्यार्थी। (3) सभी अशासकीय विद्यालयों के वे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 8वीं तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों की 25 प्रतिशत आरक्षित निःशुल्क सीटों पर अध्ययन किया हो। जिनका प्रवेश आरटीई के प्रावधान के तहत हुआ था। ऐसे आवेदकों को प्रवेश आवेदन पत्र के साथ संबंधित विद्यालय द्वारा जारी यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा कि विद्यार्थी ने आरटीई के अंतर्गत आरक्षित सीट पर अध्ययन किया है। (4) सभी अशासकीय विद्यालयों के अन्य विद्यार्थी।
       इसी प्रकार कक्षा 11वीं में अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया (उपलब्ध सीटों के आधार पर) की सूचना पृथक से दी जाएगी।
       विद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन फार्म का वितरण एवं जमा करने की तिथि 09 जून 2026 से 19 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन सूची 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।

सांदीपनि विद्यालय गुरैया में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ 19 जून तक जमा होंगे आवेदन ========================================================== शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। कक्षा 6वीं से 8वीं में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम इस प्रकार होगा - (1) शासकीय शाला के विद्यार्थी (2) अशासकीय शाला के विद्यार्थी। इसी तरह कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राथमिकता निम्न प्रकार होगी— (1) कक्षा 8वीं उत्तीर्ण शासकीय शालाओं के विद्यार्थी। (2) कैचमेंट अंतर्गत आने वाली अशासकीय माध्यमिक शाला (जहां आगे अध्ययन की सुविधा नहीं हैं) के विद्यार्थी। (3) सभी अशासकीय विद्यालयों के वे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 8वीं तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों की 25 प्रतिशत आरक्षित निःशुल्क सीटों पर अध्ययन किया हो। जिनका प्रवेश आरटीई के प्रावधान के तहत हुआ था। ऐसे आवेदकों को प्रवेश आवेदन पत्र के साथ संबंधित विद्यालय द्वारा जारी यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा कि विद्यार्थी ने आरटीई के अंतर्गत आरक्षित सीट पर अध्ययन किया है। (4) सभी अशासकीय विद्यालयों के अन्य विद्यार्थी। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया (उपलब्ध सीटों के आधार पर) की सूचना पृथक से दी जाएगी। विद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन फार्म का वितरण एवं जमा करने की तिथि 09 जून 2026 से 19 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन सूची 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

पर्यटन ग्राम सावरवानी पहुंचें सांसद श्री साहू, होम स्टे में किया रात्रि विश्राम

चौपाल लगाकर ग्रामीण पर्यटन विकास और रोजगार के अवसरों पर की चर्चा
============================================================

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, इस मॉडल गांव को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ सके। ग्राम विकास के लिए शासन की सभी योजनाओं का लाभ यहां के हितग्राहियों को मिले, इसके लिए प्राथमिकता से कार्य होगा। उक्त विचार सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने पर्यटन ग्राम सावरवानी में लगी चौपाल में व्यक्त किए। सावरवानी पहुंचनें पर ग्रामीणों ने उनका भावभीना स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह सांसद श्री साहू ने बैलगाड़ी की सवारी की और ग्राम में चल रही पर्यटन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।  
      बुधवार सुबह सांसद श्री साहू ने पर्यटन ग्राम सावरवानी के होम-स्टे का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों एवं होम-स्टे संचालकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की। सांसद श्री साहू ने सावरवानी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के पर्यटन विकास की संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र की आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उनके दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा।

पर्यटन ग्राम सावरवानी पहुंचें सांसद श्री साहू, होम स्टे में किया रात्रि विश्राम चौपाल लगाकर ग्रामीण पर्यटन विकास और रोजगार के अवसरों पर की चर्चा ============================================================ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, इस मॉडल गांव को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ सके। ग्राम विकास के लिए शासन की सभी योजनाओं का लाभ यहां के हितग्राहियों को मिले, इसके लिए प्राथमिकता से कार्य होगा। उक्त विचार सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने पर्यटन ग्राम सावरवानी में लगी चौपाल में व्यक्त किए। सावरवानी पहुंचनें पर ग्रामीणों ने उनका भावभीना स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह सांसद श्री साहू ने बैलगाड़ी की सवारी की और ग्राम में चल रही पर्यटन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बुधवार सुबह सांसद श्री साहू ने पर्यटन ग्राम सावरवानी के होम-स्टे का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों एवं होम-स्टे संचालकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की। सांसद श्री साहू ने सावरवानी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के पर्यटन विकास की संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र की आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उनके दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

मैं हनीफ खान छिन्‍दवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक-31 का रहने वाला हूं । मुझे पीएम स्‍वनिधि योजना का लाभ मिला है। इस‍के लिये प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

#पीएम_स्वनिधि_योजना 
#12YearsOfSeva
#12YearsOfGaribKalyan 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
PMO India 
Narendra Modi 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मैं हनीफ खान छिन्‍दवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक-31 का रहने वाला हूं । मुझे पीएम स्‍वनिधि योजना का लाभ मिला है। इस‍के लिये प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। #पीएम_स्वनिधि_योजना #12YearsOfSeva #12YearsOfGaribKalyan #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP PMO India Narendra Modi Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक
============================================================

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
      बैठक में उपसंचालक डॉ. पक्षवार ने उपस्थित पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर योजना के अंतर्गत संबंधित बैंकों से प्रतिदिन संपर्क कर हितग्राहियों के ऋण स्वीकृति की जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाए। क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत बेसलाइन सर्वे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा एनएआईपी योजना के तहत पीडी की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
      उन्होंने केसीसी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने, एफएमडी सातवें चरण के टीकाकरण अभियान को समय सीमा में पूरा करने तथा कृत्रिम गर्भाधान में सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही विभागीय योजनाओं के सभी लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      बैठक में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के तहत प्रत्येक वाहन द्वारा प्रतिदिन कम से कम पांच प्रकरणों का निराकरण करने, गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गौशाला संचालकों को आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार कर चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने के लिए भी कहा गया।
      इसके अतिरिक्त मैत्री योजना के अंतर्गत पंजीयन फार्म भरवाने, प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत लक्ष्य अनुरूप बीमा पंजीयन कराने तथा चयनित वृंदावन एवं क्षीरधारा ग्रामों में डेयरी प्लस योजना के प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए गए। सार्थक एप में चेक-इन एवं चेक-आउट मूल पदस्थापना स्थल से करने तथा वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रस्तुत करने को कहा गया।
      उप संचालक डॉ.पक्षवार ने सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को निर्देशित किया कि वे आगामी दिवस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित करें। साथ ही प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कार्यालय के समस्त नोडल अधिकारी तथा सभी विकासखंडों के पशु चिकित्सक उपस्थित थे।

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक ============================================================ उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक डॉ. पक्षवार ने उपस्थित पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर योजना के अंतर्गत संबंधित बैंकों से प्रतिदिन संपर्क कर हितग्राहियों के ऋण स्वीकृति की जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाए। क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत बेसलाइन सर्वे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा एनएआईपी योजना के तहत पीडी की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने केसीसी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने, एफएमडी सातवें चरण के टीकाकरण अभियान को समय सीमा में पूरा करने तथा कृत्रिम गर्भाधान में सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही विभागीय योजनाओं के सभी लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के तहत प्रत्येक वाहन द्वारा प्रतिदिन कम से कम पांच प्रकरणों का निराकरण करने, गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गौशाला संचालकों को आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार कर चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने के लिए भी कहा गया। इसके अतिरिक्त मैत्री योजना के अंतर्गत पंजीयन फार्म भरवाने, प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत लक्ष्य अनुरूप बीमा पंजीयन कराने तथा चयनित वृंदावन एवं क्षीरधारा ग्रामों में डेयरी प्लस योजना के प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए गए। सार्थक एप में चेक-इन एवं चेक-आउट मूल पदस्थापना स्थल से करने तथा वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रस्तुत करने को कहा गया। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को निर्देशित किया कि वे आगामी दिवस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित करें। साथ ही प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कार्यालय के समस्त नोडल अधिकारी तथा सभी विकासखंडों के पशु चिकित्सक उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026