पिंड्रा: वाराणसी के दादूपुर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने धवलगंज बस स्टॉप के पास की कार्रवाई
वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक के दादूपुर स्थित धवलगंज बस स्टॉप के पास संचालित सिध्दीविनायक क्लिनिक को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। या कार्यवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद के नेतृत्व में की गई।