सूरजगढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूरजगढ़ा पब्लिक हाई स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रविवार पूर्वाहन 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के पब्लिक हाई स्कूल सूरजगढ़ा परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में सूरजगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया.