बिछिया: बिछिया थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई; 63 लीटर बल्क शराब जप्त!
6 जुलाई, सोमवार को सुबह 11 बजे आबकारी विभाग से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिछिया के वार्ड क्रमांक 15 स्थित परमाही टोला में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने एक मकान पर दबिश दी। यहां से 63 बल्क लीटर देसी प्लेन शराब, यानी 350 पाव, जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी हैl