मानिकपुर: मानिकपुर CHC के सामने युवक पर डंडों से किया हमला, चार आरोपी फरार
चित्रकूट के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूटी दुर्घटना के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर बाइक में हवा भरवा रहे सुनील को डंडों से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज CHC में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।