रसूलाबाद: रसूलाबाद अंतर्गत पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों पर बर्बादी का संकट मंडराया
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से पलिया-बास खेड़ा-अंता मार्ग पर पानी भर गया है। सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं नदी का पानी खेतों में पहुंचने से अंता, खिरिया, मितई, निवादा समेत अन्य गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा धान, बाजरा और मक्का की फसल प्रभावित हो गई है।