इटारसी: इटारसी की अफ़िया और वंशिका का अंडर-17 क्रिकेट कैंप में चयन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्री-नेशनल कैंप से जुड़ेंगी
इटारसी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्राएं आफिया अली और वंशिका पाल का चयन शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए आयोजित अंडर-17 बालिका प्री-नेशनल क्रिकेट कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले आयोजित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक हरियाणा में आयोजित की जाएगी।