बक्सर: लाइट एंड साउंड शो देखने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, खुद खरीदा टिकट
Buxar, Buxar | Jun 16, 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड शो देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम दर्शकों की तरह टिकट काउंटर पर जाकर स्वयं टिकट खरीदा और शो का आनंद लिया। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया, जिसमें वे टिकट काउंटर से टिकट लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।