ऊन: ऊन तहसील क्षेत्र के गढी हसनपुर में बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार पर आई मुसीबत
Un, Shamli | Jun 12, 2026 शामली जिले में आंधी—तूफान और बारिश की वजह से ऊन तहसील क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर गांव में वृद्ध महिला फूलो पत्नी जय सिंह का कच्चा मकान गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात गिर गया। इसके चलते परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। बताया जा रहा है कि घर में रहने वाले छह बच्चों के माता—पिता का पहले ही निधन हो चुका है और बच्चों की देखभाल उनकी दादी कर रही है।