गुना शहर से लगे ग्राम पीपरोदा खुर्द ललुआटोरा बस्ती को बचाने 25 नवंबर को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा, गांव की जमीन उद्योग विभाग की बताकर बस्ती हटाने के नोटिस दिए गए है। 40 वर्षों से वह यहा काबिज है, सड़क बिजली पानी जैसी व्यवस्थाएं है। लोगो बोले, पहले उसी क्षेत्रफल की जमीन ओर मकान दिए जाए, नही तो वह अपनी बस्ती को उजड़ने नही देंगे।