हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त, शिकायतों पर कुलपति ने लिया सख्त निर्णय
हज़ारीबाग़ विनोबा भावे विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पिछले दो-तीन वर्षों से गलत कार्यों के लिए चर्चा में रही। विश्वविद्यालय में कई बार चोरी की बड़ी घटना भी घटित हुई। इधर विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।