शिवपुरी नगर: युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का आह्वान, 26 जुलाई को तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील
इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक शहीद तात्या टोपे पार्क में जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना विकसित करना है।