सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के चुरहाई सेमरवारा गांव में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ में फंदे से झूलता पाया गया। मृतक की शिनाख्त गजेंद्र लोधी पिता महेंद्र लोधी 22 वर्ष निवासी चकरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरहाई सेमरवारा वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलत होने आया था।