चान्हो: डुमरी मेला 27 जून को, डीजे पर रहेगी रोक
Chanho, Ranchi | Jun 23, 2026 आगामी 27 जून को आयोजित होने वाले डुमरी मेला को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी डुमरी की बैठक मंगलवार दोपहर तीन बजे हाजी हसन अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी ने जुलूसों में डीजे साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सभी जुलूसों को दोपहर 3 बजे तक मेला स्थल पहुंचाने तथा नशापान करने...