जांजगीर: सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का खुद करेंगे निरीक्षण
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार, निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं ।