फारबिसगंज: फारबिसगंज में श्री श्याम महोत्सव का किया गया आयोजन
फारबिसगंज में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया. महिला परिवार के द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया. श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. बड़ी संख्या में महिलाएँ बच्चे व पुरुषों की उपस्थिति रही. सभी के हाथों में बाबा श्याम का निशान नजर आया. इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.