फारबिसगंज: सरस्वती पूजा को लेकर फारबिसगंज शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
सरस्वती पूजा को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।