फारबिसगंज: फारबिसगंज नागरिक की ओर से विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया.
फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब आलम के स्थानांतरण पर विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर नये थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में फारबिसगंज डीएसपी, मुख्य पार्षद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे. फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब आलम का डीएसपी में प्रमोशन होने के बाद उनका स्थानांतरण हो गया है. बड़ी संख्या में पंचायत के मुखिया मौजूद थे.