कुर्था: अरवल के छतोई मध्य विद्यालय में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
Kurtha, Arwal | Apr 1, 2026 कुर्था प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छतोई में एंटी रोमियो स्क्वॉड (#पिंक_पेट्रोलिंग) / अभया ब्रिगेड की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम सदस्यों ने छात्राओं व छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। लड़कियों को छेड़खानी, सुरक्षा उपायों व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। छात्रों को सम्मानजनक व्यवहार व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता सिखाई।