स्लीमनाबाद: बड़खेरा भरदा में करंट लगने से एक युवक की मौत
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भरदा दुर्गा के पीछे निर्माणधीन यात्री प्रतिक्षालय में अशोक कोल पिता सुखदेव कोल (30) निवासी बड़खेरा भरदा थाना स्लीमनाबाद की करंट लगने से मौत हो गई है।