बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 एवं 10 में कुछ दिन पहले लाखों रुपये की लागत से बनाए गए नाले पर अब सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के बावजूद जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है और यह नाला अब किसी काम का नहीं है।