जगदलपुर: लालबाग चौक के अभियंता चौराहा में मनाया गया अभियंता दिवस, महिला कार्यपालक अभियंता प्रज्ञा नंद ने दी विस्तृत जानकारी
महिला मुख्य अभियंता प्रज्ञा नंद ने कहा कि देश आज भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की 164 वीं जयंती मना रहा है इसी परिपेक्ष में संभाग भर के अभियंता लालबाग स्थित अभियंता चौक में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी अभियंता अपनी उपलब्धियां और चुनौतियों के विषय में चर्चा करते हैं।