जगदलपुर: सिरहासार चौक में रथ निर्माण कार्य में तेजी, बस्तर दशहरे के लिए कई गांवों से लाई जा रही है लकड़ी
बस्तर में मनाए जाने वाले दशहरे की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल दशहरा के शुरू होने से पहले तिरिया पंचायत के ग्रामीणों ने दशहरा में लकड़ी नहीं देने का निर्णय लिया था। लेकिन जैसे- जैसे रथ बनाने का सिलसिला शुरू हुआ गांवों से लकड़ियों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने बताया कि रथ निर्माण के लिए लकड़ी कई गांवों से लाई जा रही है।