जगदलपुर: बाल गृह के बालक एवं बालिकाओं का एक दिवसीय मेडिकल कैंप में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शासकीय बाल गृह (बालक एवं बालिका) परिसर में देखरेख, संरक्षण एवं आवश्यकता के निवासरत बच्चों का आज रविवार को दोपहर 1 बजे एकदिनी निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजन किया गया। इस कैंप में बाल गृह में निवासरत सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।