Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
roushanbjp1
No video available
2
स्नेह, सौहार्द एवं समरसता के रंगों का महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।आइये होली के इस शुभ अवसर पर हम नकारात्मकता के विचार को दहन कर अपने जीवन में स्नेह, समृद्धि एवं उत्कृष्ट रंग लायें #होली #हैप्पीहोली #होली_2023
347 views |
Jehanabad, Jehanabad
| Mar 9, 2023
#होली
#हैप्पीहोली
#होली_2023
MORE NEWS
साइबर अपराध व डिजिटल अरेस्ट पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश जहानाबाद : मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति एवं समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यभर में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, ऑनलाइन ठगी की घटनाओं की रोकथाम तथा त्वरित कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिले की ओर से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बैठक में भाग लिया। उनके साथ अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, डिजिटल फ्रॉड (ऑनलाइन धोखाधड़ी) के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, साइबर अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा आम लोगों को जागरूक करने के उपायों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान, तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के झांसे में न आएं तथा किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना/पुलिस से संपर्क करें।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 22 लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 22 आगंतुकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की बात गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनी। उन्होंने संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का त्वरित समाधान कर शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026
"हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नागरिक समाज, मीडिया एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद समाहरणालय, जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में 9 से 17 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले "हर घर तिरंगा" अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक समाज, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं नागरिक कर्तव्य की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर पर अधिकाधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने तथा प्रत्येक घर, संस्थान एवं प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ, रंगोली, प्रदर्शनी, 'सेल्फी विद तिरंगा', त्रिवर्णीय रोशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर "वंदे मातरम्" के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़ी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से अभियान का शुभारंभ कर पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस उत्साह को बनाए रखते हुए अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने भी नागरिकों से अपील की कि अभियान के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लें। संवाद के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के सदस्यों ने अभियान को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाने, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, जीविका दीदियों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में विशेष सहयोग का अनुरोध किया। बैठक में प्राप्त सभी सुझावों का स्वागत करते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में समाहित करने का आश्वासन दिया। अंत में जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि 9 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" के संकल्प को साकार करें और जहानाबाद को इस अभियान में एक विशिष्ट पहचान दिलाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधिगण, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधिगण, नागरिक समाज के सदस्य, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026
ओकरी विद्यालय में साइबर सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के निर्देशन में पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड) द्वारा राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ओकरी में "ऑपरेशन विधि पालक युवक" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी साइबर अपराधों से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर "नया सवेरा 3.0" अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की रोकथाम, महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस दीदी टीम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026
मुख्य अभियंता ने नए पावर सबस्टेशनों का किया निरीक्षण, जल्द चालू करने का दिया निर्देश जहानाबाद : जिले के विद्युत आपूर्ति तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजकुमार प्रसाद ने विभिन्न विद्युत परियोजनाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लालसे बीघा एवं पंड्यू में निर्माणाधीन पावर सबस्टेशन (पीएसएस) का जायजा लिया और संवेदक तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों पावर सबस्टेशनों को जल्द से जल्द चालू कर आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए।निरीक्षण के बाद मुख्य अभियंता जहानाबाद पावर सबस्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने उपभोक्ताओं से प्राप्त होने वाली बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कल्पा गांव में लगाए जा रहे सोलर संयंत्र का भी निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा जिले के सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता नंदलाल चौधरी, सहायक विद्युत अभियंता प्रमोद कुमार निराला, सहायक विद्युत अभियंता मखदुमपुर पप्पू कुमार सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026