हिसुआ: डॉ. प्राणेश कुमार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने किया चयन, पांचू गढ़ में खुशी की लहर
Hisua, Nawada | Oct 20, 2026 हिसुआ प्रखंड अंतर्गत पांचू गढ़ वार्ड संख्या 6 निवासी डॉ. प्राणेश कुमार उर्फ पिंकू का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के माध्यम से इतिहास विषय में उनका चयन किया गया है। वर्तमान में वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 2022 के तहत नियुक्त प्रधानाध्यापक के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय भदौनी, नवादा में कार्यरत हैं।