बीकानेर: बीकानेर रेलवे स्टेशन के घंटाघर के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर रेलवे स्टेशन के घंटाघर के नीचे एक व्यक्ति लावारिस अवस्था में मृत मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस, खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नह