टीकमगढ़: लाखों खर्च के बाद भी सूखा तिदारी: सोलर प्लांट गायब, पानी को तरस रहे ग्रामीण #jansamasya
तिदारी गांव में नल-जल योजना के तहत सोलर प्लांट लगाकर पानी सप्लाई शुरू की गई थी, लेकिन महज दो महीने बाद विभागीय कर्मचारियों ने सोलर प्लेट और बोरवेल की मोटर निकाल ली। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव के लोग आज भी पीने के पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।