मानपुर: नागकूट पहाड़ी पर भीषण आग, इलाके में दहशत
Manpur, Gaya | Apr 13, 2026 गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर सीताकुंड स्थित नागकूट पहाड़ी पर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। झाड़ियों में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप लेती हुई मंदिर परिसर से पहाड़ी की चोटी तक फैल गई। करीब एक किलोमीटर दूर से भी लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आग के पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सक