सैदपुर: सैदपुर पुलिस ने रामतवक्का बूथ के निकट अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, भेजा जेल
सैदपुर पुलिस ने राम तवक्क बूथ के पास अवैध हथियार लेकर बैठे सुधांशु यादव पिंटू पुत्र दिनेश यादव, निवासी रद्दीपुर, रामपुर मांझा को घेराबंदी धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।