रायडीह: नशे में बाइक चला रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा, सिर में आई गंभीर चोट
Raidih, Gumla | May 11, 2026 सुरसांग थाना क्षेत्र के कोण्डरा पंचायत अंतर्गत कुलाडुबा प्रेमनगर मुख्य पथ पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कोब्जा पुरबडांड़ डीपाटोली निवासी 28 वर्षीय राजू खड़िया के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू खड़िया कोण्डरा से अपने घर लौट रहा था।