मेसकौर: प्रखंड के बीजुबिगहा पंचायत में सहयोग शिविर, 30 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया गया निर्देश
Meskaur, Nawada | Jun 16, 2026 मेसकौर प्रखंड की बीजुबिगहा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मेढ़कुरी परिसर में मंगलवार को “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत जन समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय समाहर्ता मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सपना देवी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।