अंबिकापुर: दरिमा में खुली शा. शराब दुकान को बंद कराने महिलाओं ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: सुमित्रा, ज्योति
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में खुले शासकीय शराब दुकान को बंद कराने महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंच ज्ञापन सोपा है वहीं महिलाओं को कहना कि तीन दिनों के भीतर शराब दुकान को बंद नहीं किया जाता है तो 19 तारीख से महिलाओं के द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।