आरा: मिथलेश पासवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोरख महतो गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
Arrah, Bhojpur | Dec 3, 2024 20 जून को मिथिलेश पासवान की ताबड़तोड़ कई गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी गोरख महतो फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर डीएसपी अब्बू आसिफ मुर्तजा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोरख महतो को इब्राहिम नगर से ही गिरफ्तार किया गया है उसके ऊपर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और मिथिलेश पासवान के हत्याकांड के बाद से फरार था।