धार: ज्ञानपुरा व तलवाड़ा के विद्यालयों में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dhar, Dhar | Jan 24, 2026 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर धार जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही शासकीय हाई स्कूल तलवाड़ा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ज्ञानपुरा में कार्यक्रम संपन्न हुए।